Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -19-Feb-2023 आओ प्रभु धरती पर

शीर्षक-आओ प्रभु धरती पर


आओ प्रभु धरती पर,करो तुम चमत्कार।
चारों तरफ हाहाकार है, प्रभु लो विराट आकार ।।

जब से पड़े प्रभु चरण तेरे, करामात हुई धरती।
देख कर मानव कहे, झोली हमारी भरती।।

देख प्रभु अब धरती पर, बड़े रही अब महंगाई।
देखो देखो  हाल सब, कयामत दीनो पर ढाई।।

ओर सुनाता तुमको बात, बन रहे नेता रावण।
कभी न भरे पेट उनका, मुंह खोल कर खड़े दानव।।

बनो प्रभु तुम कृष्णा, जग में बसे दुर्योधन।
कैसे बचे अब द्रोपदी, मानव दिखा रहे योवन।।

हे प्रभु देखो धरती, प्रकृति न रही सुरक्षित।
चारों तरफ है जीना दुश्वर, सभी बन बैठे भक्षित।।

सुना रहा हूॅं प्रभु ये हाल, कोई न करता विश्वास।
कयामत डाल रही प्रभाव, बस प्रभु तुझसे है आस।।

देश की सुनाता गाथा मैं, देश हुआ बेहाल।
देखो ये कायनात, कयामत ने चली चाल।।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा"प्रिया"

   13
4 Comments

Punam verma

20-Feb-2023 07:54 AM

Very nice

Reply

Swati chourasia

20-Feb-2023 06:30 AM

बहुत खूब 👌

Reply

बहुत ही सुंदर सृजन

Reply